सुनील पाठक, पूर्वांचल ब्यूरो बी ए न्यूज़
“प्रधानाचार्य पर बिना अनुमति पेड़ कटवाने का आरोप डीआईओएस और वन विभाग कर रहा है जांच,”
गोरखपुर 21,8,25 पीपीगंज क्षेत्र के थवईपार स्थित इंटर कॉलेज में अवैध पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य यूकेलिप्टस और शीशम के पेड़ों को बिना अनुमति कटवाकर बेचने का आरोप है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानाचार्य ने वन विभाग और शिक्षा विभाग से अनुमति लिए बिना पेड़ों की कटाई कार्रवाई। आरोप है कि सच मिटाने के लिए पेड़ों की जड़ों और ठूट को जला दिया गया ।शिकायतकर्ता का कहना है कि एक तरफ सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण कर रही है वहीं थवई पार इंटर कॉलेज के प्राचार्य पैसों के लालच में पेड़ कटवा रहे हैं मामले को गंभीरता को लेते हुए डीआईओएस में जांच के आदेश दिए वनरेंजर समर सिंह ने पुष्टि की है कि इस मामले में नियमों का पालन नहीं किया गया।डीआईओएस डॉक्टर अमरकांत सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मामले से इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल से संवाददाता ने जानकारी प्राप्त करना चाहे तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला विभागीय जिम्मेदारों से भी संपर्क नहीं हो पाया। अब देखना है कि विद्यालय प्रधानाचार्य के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या मामला ठंडा बस्ती में डाल दिया जाता है।
