किरतपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

बिजनौर, किरतपुर। विकासखंड किरतपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री मनोज बालियान सहित पी. लाल (अवर अभियंता), बाबू राम (सहायक विकास अधिकारी पंचायत), राजीव कुमार (सहायक विकास अधिकारी), अंकित (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी) एवं विकासखंड के अन्य कर्मचारियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने योगाभ्यास कर योग के महत्व को समझा तथा स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया। 🧘‍♂️🇮🇳

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *