दिनांक 10/02/2025
नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा के लिए अनवरत कई वर्षों से संघर्ष कर रहे रघुवंश हिंदू का कार्य सफल हुआ | इसके पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का चश्मा और झंडा टूटा हुआ था जिसके कारण रघुवंश हिंदू ने भी शासन प्रशासन तथा उस स्थान के स्पॉन्सर वाले फार्म को सूचित किया परंतु प्रत्येक बार केवल लीपा पोती किया गया| रघुवंश ने इसके लिए नगर आयुक्त के खिलाफ 2 वर्ष पूर्व कोर्ट में याचिका भी दायर किया था परंतु वह प्रक्रिया अभी भी लंबित है| अचानक पता चला की पैडलेगंज गंज स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा कि देख रेख के लिए ऐष्परा समूह ने स्पॉन्सर किया है|
रघुवंश हिंदू ने अस्त्र समूह के गोरखपुर के अतुल सर्राफ से संपर्क किया तो अतुल सर्राफ ने इस बात का तुरंत संज्ञान लिया और नेता जी सुभाष चंद्र बोस कि प्रतिमा को एक महान देश भक्त के रूप में सम्मान देते हुए नेता जी कि प्रतिमा का सुन्दरीकरन और उनके छड़ी, चश्मा और पेंट कराके रघुबंश हिन्दू जी को फोटो सम्मान करते हुए भेजा |रघुबंश हिन्दू ने इस महान सेना नायक के सम्मान में अतुल सर्राफ को धन्यबाद दिया |
रघुबंश हिन्दू
केंद्रीय संयोजक
विश्व का सबसे लम्बा तिरंगा समिति
ऐष्परा के अतुल शर्राफ को रघुबंश ने दिया धन्यबाद
