बिजली का दुरुपयोग देखना हो तो वार्ड नंबर 4 में आए

Spread the love


सुनील पाठक ,पूर्वांचल ब्यूरो, गोरखपुर

गोरखपुर , 8 ,7.2025,पीपीगंज वार्ड नंबर 4 में टाउन एरिया के बिजली का दुरुपयोग देखना है तो वार्ड नंबर 4 में दिन में 12:30 बजे हैं।यह जो स्ट्रीट लाइट आपके सामने जल रही है दिन के 12:30 बज रहे हैं लेकिन जिम्मेदारों को यह बिजली का दुरुपयोग दिखाई नहीं देता है। सरकार लाख दावा करे बिजली देश हित में बचाएं लेकिन यहां सरकार का दावा फेल होता नजर आ रहा है यहां तो टाउन एरिया अपनी ऊर्जा बचाने में लगा हुआ है। बिजली का दुरुपयोग दिन में दिखाई दे रहा है जबकि इसके लिए बाकायदा कर्मचारी लगे हुए हैं जो सुबह के के समय लाइट चालू करना और बंद करने का प्रावधान है लेकिन ना तो इन कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है जिम्मेदारों को ऊर्जा की बर्बादी दिखाई नहीं दे रही है । तो ऐसे में शासन का डावा राष्ट्रहित में बिजली बचाएं खोखला साबित हो रही है। वही जब इस संबंध में जिम्मेदारों से बात करने का प्रयास किया गया तो नंबर स्विच ऑफ मिला। अब देखते हैं कि इस पर नगर पंचायत कोई एक्शन लेता है या बिजली की बर्बादी इसी तरह से होती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *