बदायूं
बदायूं जनपद के उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां भांजा अपनी मामी को लेकर फरार हो गया। पीड़ित पति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली में रहकर कबाड़े का काम करता है, और इसी दौरान उसका भांजा गांव से उसकी पत्नी को लेकर गायब हो गया। जब उसने पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की तो उसका मोबाइल बंद मिला, जिसके बाद परिजनों से पूछताछ में भांजे के साथ जाने की बात सामने आई।
पति ने भांजे पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है। उघैती पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है और दोनों की तलाश की जा रही है।
