उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा जनता की आवाज़ बुलंद कर रहा: नीरू बिष्ट

Spread the love

महिलाओं की दृढ़ भागीदारी के साथ उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा
की सहसपुर कार्यकारिणी का विस्तार

बिलासपुर। उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की पछवादून इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष निरंजन सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया और 5 से 6 दर्जन महिलाओं ने औपचारिक रूप से मोर्चा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर क्षेत्र की सक्रिय समाजसेविका नीरू बिष्ट ने कहा कि आज उत्तराखंड में स्वाभिमान मोर्चा जनता की आवाज़ को बुलंद कर रहा है। वहीं, गैर-सरकारी संस्था संचालिका नीलम नेगी ने मोर्चे की सदस्यता लेते हुए कहा कि यह मोर्चा उत्तराखंड की जनता के सपनों को साकार करने वाला सशक्त विकल्प है।

अन्य प्रमुख महिलाओं में आशा रावत, पूनम देवी, वीर चौहान आदि ने भी अपने विचार रखते हुए यह स्पष्ट किया कि अब तीसरा विकल्प ही मजबूत उत्तराखंड की दिशा में एकमात्र समाधान है।

सहसपुर ब्लॉक महिला कार्यकारिणी का गठन

बैठक में उत्तराखंड महिला स्वाभिमान मोर्चा की सहसपुर ब्लॉक नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारी चुनी गईं:

अध्यक्ष: नीरू बिष्ट
उपाध्यक्ष: पूनम देवी, मनीषा बिष्ट
महासचिव: कुमारी अंबिका (सबसे युवा पार्षद)।
सचिव: आशा रावत
उपसचिव: विद्यासाही
कोषाध्यक्ष: मिनी रावत
प्रचारक: नीलम नेगी
कार्यकारिणी सदस्य: कलावती देवी, वंदना देवी, बीरा चौहान, उमा पंवार, सरोज भट्ट, सुनीता शर्मा, जसोदा देवी।

इस बैठक में विशेष रूप से लीना गुरुंग, ज्योति चौहान, संगीता, संजीता गुसाईं, आनंदी गोदियाल, जसोदा बिष्ट, नीता देवी सहित कई सक्रिय महिलाएं मौजूद रहीं।

उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के पछवादून के अध्यक्ष निरंजन चौहान ने कहा कि यह महिला विंग न केवल संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करेगा बल्कि समाज में नारी शक्ति की भूमिका को भी मजबूती से स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *