आखिर क्यों हजरतगंज पुलिस रेप और जानलेवा जैसे हमले करने वाले अपराधी प्रवृत्ति के लोगों पर मेहरबान क्यों

Spread the love

जिनकी दुआओं का तालाबदार समाज होता है उसकी ही रकम खा गए कर्जदार और पीड़िता ऊपर जानलेवा हमला कर करते रहे लगातार यौन शोषण

लखनऊ। विंग्स आफ फायर क्लब के संचालकों से अपना बकाया पैसा लेने के लिए कई बार बोली अनामिका (काल्पनिक नाम) जोकि ना तो यह वापस किया और ना ही कोई जवाब दिए फिर अभिषेक सिंह चौहान ने ₹100000 किराया देने के लिए फिर से मांगा गया। जिसको अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) ने अब पैसा देने को मना कर दिया तो विंग्स आफ फायर क्लब के संचालक ने जमकर पीड़िता साथ बवाल काटा एवं पीड़िता के साथ मारपीट की गई, हवाई फायरिंग कर बनाया गया डर का माहौल, पीड़िता के कई परिचितों को बेरहमी से मारपीट की गई, जिसके साक्ष्य पीड़िता के पास सुरक्षित अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) के संबंध खत्म करने और बातचीत बंद करने पर अभिषेक सिंह चौहान देते थे खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लेने की धमकी, अवैध पिस्तौल के बल पर काफी बार धमकाया इस तरह से लगभग₹300000 रुपए अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) से ठग लिए। वहीं डरा धमका कर लगभग 1 साल से अभिषेक सिंह चौहान परेशान कर रहे थे। कई बार अभिषेक सिंह चौहान ने अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) के ऊपर जानलेवा हमले भी किये। 13 मार्च की रात में विवाद काफी बड़ा और अभिषेक सिंह चौहान ने अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) के साथ मारपीट की हवाई फायरिंग कर जान से मार देने की धमकी अभिषेक सिंह चौहान के द्वारा दी गई, इसके बाद अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) ने काफी हिम्मत जताकर हजरतगंज थाने में अपने तहरीर दी और पुलिस प्रशासन से मदद की आस लगाई और पुलिस ने 17 मार्च 2025 को किया था मुकदमा दर्ज। लगभग 3 महीने को होने को आ रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन की नजरों में लगातार अभिषेक सिंह चौहान धूल झोंक कर फरार है कई बार कोर्ट को भी सरेंडर एप्लीकेशन डालकर नहीं पेश हुआ। वहीं आए दिन लगातार पीड़िता अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) को धमकियां लगातार दबाव एवं जान माल के खतरे बात कर सुलह का लगातार दबाव बनाया जा रहा है। वहीं पीड़िता को डर है कभी भी उसके साथ अप्रिय घटित घटना अभिषेक सिंह चौहान कर सकता है। बताया जा रहा है कि असलहो एवं पिस्टल के शौकीन है अभिषेक सिंह चौहान जो कि आए दिन सोशल मीडिया पर असलहो और पिस्टल के साथ में फोटो वीडियो देखे जा सकते हैं। कई बार हवाई फायरिंग की कई मामले में हरदोई जिले एवं लखनऊ ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में भी देखने को मिले है। अभिषेक सिंह चौहान को कमर में पिस्टल लगाकर चलने का काफी शौक है, जिसके कई साक्ष्य वीडियो पीड़िता के पास है। अभिषेक सिंह चौहान अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) के साथ कई बार कई बड़े कार्यक्रमों आयोजनों में साथ में देखा गया। मानो तो अभिषेक सिंह चौहान ने अनामिका सिंह(काल्पनिक नाम) से शादी* भी की थी। अभिषेक सिंह चौहान ने पीड़िता को कार में बिठाकर जनेश्वर मिश्र पार्क की रोड पर ले जाकर अवैध पिस्टल के दम पर अश्लीलता की थी और अश्लील वीडियो फोटो बनाकर वायरल की और धमकियां भी दी, जिसका विरोध करने पर कई बार अभिषेक सिंह चौहान ने अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) के साथ घर में घुसकर मारपीट कर घर में तोड़फोड़ किया और पीड़िता के दो मोबाइल फोन भी तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। आपको बताते चलें उपरोक्त प्रकरण में पीड़िता अनामिका सिंह (काल्पनिक नाम) लखनऊ की राजधानी का चर्चित नाम है, जिसको लगातार सुलह न करने पर जान का खतरा आर्थिक मानसिक उत्पीड़ित करने की धमकियां लगातार मिल रही है इसके साक्ष्य भी पीड़िता के पास है। अब सवाल यह है कि इतना बड़ा घटनाक्रम होने के बाद भी हजरतगंज थाने की पुलिस क्या कर रही है? क्या पुलिस की पहुंच से काफी दूर है अभिषेक सिंह चौहान या ऊंचे रसूक और बड़ी पकड़ के साथ किसी के संरक्षण में खुलेआम घूम रहा है अभिषेक सिंह चौहान ? आखिर कब पुलिस के हाथ चढ़ेगा अभिषेक सिंह चौहान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *