गगहा क्षेत्र की नेत्री ने पत्रकारों, युटुबरो के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र

Spread the love

गगहा क्षेत्र की नेत्री ने पत्रकारों, युटुबरो के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायती पत्र
सुनील पाठक पूर्वांचल ब्यूरो (गोरखपुर )

गोरखपुर ,के गगहा क्षेत्र की पूर्व प्रधान जिला पंचायत बीना देवी ने गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्रक देकर मानसिक एवं आर्थिक उत्पीड़न के खिलाफ गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया जिसमें उन्होंने मांग किया की असामाजिक तत्व टाइप पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। नेत्री बीना देवी ने पत्रक देकर बताया कि मैं ग्राम पुरो पोस्ट साहुआकोल थाना गगहा जनपद निवास गोरखपुर की निवासी हूं प्रार्थिनी एक संभ्रांत एवं राजनीतिक महिला है बीडीसी ,प्रधान , उप ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, जैसे सम्मानित पदों पर रह चुकी है स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रही है राजनीतिक विरोधियों की साजिश और जलन की भावना से हमारे खिलाफ कुछ क्षेत्रीय पत्रकारों एवं यूट्यूबर से मिलकर वीडियो वायरल कर हमारी छवि को खराब किया जा रहा है। जिससे हम बहुत मानसिक एवं आर्थिक रूप से बहुत परेशान हैं उन्होंने बताया कि बीडीटी 24 के संचालिका अनुपम दुबे ,फर्स्ट न्यूज़ की संचालिका सुषमा वर्मा, उमा कहीं की मालिक उमाशंकर राय ,एवं कुछ स्थानीय पत्रकार साजिश के तहत बिना हमारी अनुमति के वीडियो बनाएं अनावश्यक सवाल जवाब करने लगे लगातार धक्का मुखी करते रहे जाती सूचक शब्दों का प्रयोग करते रहे हमारे मामले को वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। अनावश्यक और अकारण कहानी बनाई जिससे प्रार्थिनी की काफी राजनीतिक छवि खराब हुई उसका सामाजिक और राजनीतिक नुकसान हुआ इन यूट्यूब के खिलाफ सख्त सशक्त कार्रवाई कर हमें न्याय दिया जाए। इस तरह की ब्लैकमेलिंग और धनउगाही किसी तरह का से बर्दाश्त नहीं होगी । इन लोगों का यही पेशा है। अगर हमारे साथ प्रशासन न्याय नहीं करता है तो हम इन लोगों के खिलाफ अदालत जाकर मुकदमा दर्ज करा कर कानूनी कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे या फिर यह लोग सामाजिक रूप से माफी मांगे कि भविष्य में ऐसी दोबारा कोई गलती नहीं होगी तब हम इन्हें माफ कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *