विद्युत विभाग के कार्य से प्रसन्न होकर ग्रामीणों ने S D O राहुल वैश्य, जेई ओसामा सिद्दीकी को सम्मानित किया

Spread the love

नगर पंचायत मानिकपुर के वार्ड संख्या – 10 चौकापारपुर में विद्युत कनेक्शन अधिक होने से ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक भार होने के कारण ट्रांसफॉर्मर बार बार जल जा रहा था। गाँव का कृषि क्षेत्र में होने के कारण ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति बराबर न मिल पाने के कारण सिंचाई की असुविधा के साथ – साथ घर में बिजली व प्रकाश की समस्या लगातार बनी हुई थी। जिससे गांव के लोगों को बहुत परेशानी होती थी। गाँव के लोगों द्वारा ट्रांसफॉर्मर की समस्या के समाधान के लिए उप खण्ड अधिकारी(S D O.) , जूनियर इंजीनियर(जेई) मानिकपुर को उपरोक्त समस्या से अवगत कराया गया, व ट्रांसफॉर्मर की क्षमता 25 केवी. से बढ़ाकर 63 केवी करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। लोगों के प्रयास व विद्युत विभाग के सहयोग से गाँव के लिए 63 केवी. का नया ट्रांसफार्मर लग गया। विद्युत विभाग के इस कार्य से प्रसन्न होकर ग्रामीणों ने S D O. राहुल वैश्य, जेई. ओसामा सिद्दीकी को सम्मानित किया | इस सम्मान कार्यक्रम मे , सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत कुमार, धर्मेंद्र तिवारी, रोहित मिश्रा, सोनू शर्मा, पंकज शर्मा, सूरज तिवारी, शुभम मौर्य, बद्री विशाल यादव, भोलेराम मौर्य, अंकित मिश्रा, बब्बू मौर्य, सचिन मौर्य, रवि तिवारी आदि लोग शामिल रहे |

प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *