सुनील पाठक ब्यूरो,गोरखपुर / पूर्वांचल
गोरखपुर, बांसगांव तहसील अंतर्गत गोरखपुर के युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा के भाजपा सांसद एवं केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान द्वारा ग्रामीण मिनी स्टेडियम का शिलान्यास एवं पूजन किया गया। उपरोक्त ग्रामीण मिनी स्टेडियम का निर्माण कार्यालय संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास द्वारा 9.24 करोड़ की लागत से कराया जाना है। उपरोक्त मिनी स्टेडियम जिला पंचायत के डाक बंगले वाली भूमि को अब युवा कल्याण विभाग को साथ हस्तांतरित हो चुकी पर निर्माण कार्य कराया जाएगा ।200 मीटर रनिंग ट्रेक, मल्टीपरपज हॉल ,वॉलीबॉल कबड्डी ,आज के ट्रैक का निर्माण कराया जाएगा निर्माण कार्य अगस्त 26 तक पूर्ण होना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण कर पूरा हो जाने पर यह जिले का चौथा ग्रामीण स्टेडियम होगा। इसके पहले विकासखंड सहजनवा, ब्रह्मपुर ,एवं बड़हलगंज ,में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण हो चुका है सरकार द्वारा जिले के प्रत्येक विकासखंड में ग्रामीण स्टेडियम का निर्माण कराया जाना है ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय कमलेश पासवान जी ने अपने संबोधन में राष्ट्र एवं केंद्र सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को रेखांकित किया। उन्होंने खेल एवं खिलाड़ियों के लिए किया जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संसद खेल स्पर्धा के माध्यम से खिलाड़ियों को अपना होना दिखाने का मौका मिल रहा है एवं ग्रामीण मिनी स्टेडियम जैसे खेल सुविधाओं के विकास होने पर उन्हें अभ्यास करने और अपने होने को दिखाने में मदद मिलेगी। इस दौरान मुख्य अतिथि के अलावा विधायक बांसगांव कमलेश पासवान, मार्कंडेय राय, शिव चंद,मनोज शुक्ला ,सुनील पासवान ,उपनिदेशक युवा कल्याण विभाग अजय त्रिवेदी, युवा जिला कल्याण अधिकारी अमित सिंह ,उप जिला अधिकारी सहजनवा प्रदीप सिंह, खंड विकास अधिकारी बांसगांव अनिरुद्ध सिंह, अधिशासी अभियंता आवास विकास पंकज वर्मा आज उपस्थित रहे।
