पीपीगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 दीन दयाल नगर में चल रहा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम
सुनील पाठक, ब्यूरो गोरखपुर/ पूर्वांचल
गोरखपुर के पीपीगंज क्षेत्र वार्ड नंबर 4 दीनदयाल नगर में इस समय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम जोर शोर से चल रहा है। कार्यक्रम के आयोजन एवं मुख्य यजमान नर्वदेश्वर त्रिपाठी ने एक मुलाकात के दौरान बताया यह कार्यक्रम 19 से 26 अप्रैल तक लगातार 3:00 से 6:00 बजे तक चलेगा ।वहीं कार्यक्रम में दीनदयाल नगर वार्ड नंबर 4(तिघरा) एवं आसपास की महिला पुरुष बच्चे भारी संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का लाभ ले रहे हैं। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के मुख्य वक्ता कथा व्यास आचार्य श्री धरणीधर जी महाराज अयोध्या धाम हैं। तथा पूराहुती 27 अप्रैल दिन रविवार को होना निश्चित है जिसमें भंडारे का आयोजन भी किया गया है। अतः एक बार फिर समस्त क्षेत्र वासियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का लाभ उठाएं और अपने जीवन में इस श्रीमद् भागवत कथा से को जीवन में उतर कर जीवन को सरल बनाएं।
