माननीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग ग्राम इसौटा लोंहगपुर पहुंचकर पीड़ित परिवार के परिवारजन से की मुलाकात

Spread the love

पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद दिए जाने का दिलाया भरोसा

माननीय अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत जी सोमवार को तहसील करछना के ग्राम इसौटा लोंहगपुर पहुंचकर अनुसूचित जाति के युवक के साथ घटित घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार के परिवारजन से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना निंदनीय है और इसकी जितनी निंदा की जाये वह कम है। उन्होंने घटित घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारजन को ढांढस बंधाया और कहा कि हम सब लोग दुख की इस घड़ी में आपके साथ है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा अनुमन्य सारी सुविधाएं परिवार को प्रदान किए जाने की कार्यवाही की जा रही है। दोषियों को बख्सा नहीं जायेगा और जो अभियुक्त अभी तक नहीं गिरफ्तार हुए है, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को 8 लाख 25 हजार रूपये की सहायता राशि, 5 लाख रूपये मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से, 30 हजार रूपये पारिवारिक सहायता के रूप में, बच्चों के भरण पोषण के लिए 5 हजार रूपये प्रति बच्चे के हिसाब से प्रतिमाह एवं प्रति नाबालिक बच्चें को 4 हजार रूपये की अतिरिक्त धनराशि प्रतिमाह दी जायेगी। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को 1 एकड़ जमीन का पट्टा एवं आवास व आवास के लिए दो बिस्वा जमीन के आवंटन के साथ ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ भी दिलाया जायेगा। मा0 अध्यक्ष ने कहा कि हम सब लोग पीड़ित परिवार के साथ है और उनकी पूरी मदद की जायेगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी करछना तपन मिश्रा, एसीपी करछना श्री वरूण कुमार, राष्ट्रीय कामगार मजदूर सभा संयोजक श्रवण तिवारी जी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

B.A. न्यूज़ उत्तर प्रदेश क्राइम संवाददाता दीपक कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *