नवांगतुक सीओ आयुषी सिंह ने संभाला कार्यभार

Spread the love

नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जसवंतनगर,इटावा।क्षेत्र में नवांगतुक क्षेत्राधिकारी (सीओ) के रूप में पीपीएस अधिकारी आयुषी सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। मूल रूप से मुरादाबाद जिले की निवासी आयुषी सिंह की यह पहली पोस्टिंग है। अपने कार्यभार के प्रथम दिन ही उन्होंने नगर में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया व अधीनस्थों को सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने हेतु दिशा निर्देश दिए। सीओ आयुषी सिंह ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाना, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और जनता में पुलिस के प्रति विश्वास कायम करना उनकी प्रथम प्राथमिकता होगी। उन्होंने सट्टा कारोबार और अवैध मिट्टी खनन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने पर भी जोर दिया। गश्त के दौरान सीओ ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आबादी वाले इलाकों, मुख्य चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और वाहन चेकिंग कराई। सीओ ने बाजार में मौजूद महिलाओं से भी संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया और पुलिस की सतर्कता का भरोसा दिलाया। इस दौरान सीओ ने अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त व सतर्कता जरूरी है। मौके पर थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह, क्राइम निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा, कस्बा इंचार्ज राजकुमार सिंह समेत अन्य पुलिस बल मौजूद रहा।

फोटो:- पैदल गस्त करती सीओ आयुषी सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *