बालाजी मंदिर के पास खुली थी मीट की दुकाने

Spread the love

मौके पर पहुँची महापौर-जुर्माना व दुकानें सील करने के निर्देश

लखनऊ। राजाजीपुरम स्थित बालाजी मंदिर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर मीट की दुकानें खुले होने की सूचना मिलते ही लखनऊ की महापौर हरकत में आ गयी। मौके पर पहुंचकर मेयर ने जोनल अधिकारी शिल्पा कुमारी को लगाई फटकार , आदेश के बावजूद भी नगर निगम के जोनल नही निकले क्षेत्र में थक हार महापौर ही मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन करवाने निकल पड़ी

उक्त दुकानों पर कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानों को तुरंत सील करने और उन पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश हैं कि किसी भी मंदिर परिसर के 500 मीटर के दायरे में नवरात्रि के दौरान कोई भी मीट की दुकान संचालित नहीं होनी चाहिए। इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

महापौर ने स्पष्ट किया कि धार्मिक आस्थाओं का सम्मान सर्वोपरि है और नियमों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं भी इस प्रकार के नियमों का उल्लंघन हो रहा हो तो तुरंत सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *