भूमिया अनिल पॉल व राजेश वर्मा के खिलाफ वजीरगंज थाने में धोखाधड़ी का मुकद्दमा दर्ज

Spread the love

लखनऊ: फर्जी तरीके से जमीन की खरीद फरोख्त के मामले में भूमाफिया अनिल पॉल, राजेश वर्मा और अन्य लोगों के खिलाफ वजीरगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 0066 के तहत जालसाजी व धोखाधड़ी की धाराओं में मुकद्मा दर्ज हो चुका है। पीड़ित रंजीत पिछले कई वर्षों से न्याय के लिए लड़ रहा था। पीड़ित को अब न्याय की उम्मीद बढ़ गई है ।

भूमफिया राजेश वर्मा निवासी बरवानकला, को गिरफ्तार करके पुलिस ने जेल भेज दिया गया है। बाकी अभियुक्तों की तलाश के लिए दबिश जारी है। ये सभी अभियुक्त विगत कई सालों से लोगों को बेवकूफ बनाकर भूखंडों का क्रय/विक्रय कर रहे थे। जमीनों की धोखाधड़ी के खेल में मास्टरमाइंड अनिल पॉल ने जमीन कब्जा करके अवैध निर्माण कर लिया है और अपने साथी राम नरेश शर्मा को भी जमीन कब्जा करवाकर अवैध निर्माण करवा दिया है। इस संबंध में दोनों अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण हेतु 31/12/2022, और 16/3/2023 न्यायालय द्वारा आदेश भी पारित हो चुका है किंतु आरोपियों के धन बल और बाहुबल से प्रभावित पुलिस न्यायालय के आदेश का पालन करने में आज तक हीला हवाली करते नजर आई है। भूमिया अनिल पॉल ने अपने सगे चचेरे भाई राजीव और शुभम् पॉल को भी अपने ठगी का शिकार बनाया और फर्जी तरीके से वो जमीन दिलवा दिया जो कि अस्तित्व में ही नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *