“फागुनी रंग में रंगा भयहरणनाथ धाम”
“फगुआ गीत और लोक नृत्य संग फूलों की हुई प्राकृतिक होली”
“कवियों ने अपनी रचनाओं से किया श्रोताओं को भाव विभोर”
प्रतापगढ़ जिले के प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में भव्य होली उत्सव का आयोजन हुआ। फगुआ गीत संगीत संग फूलों की प्राकृतिक होली ने भयहरणनाथ धाम को फागुनी रंग में रंग दिया। नामी कवियों ने एक से बढकर एक रचनाएं प्रस्तुत कर सभी श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान द्वारा गत वर्षों की भांति परम्परागत होली उत्सव का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम भगवान भयहरणनाथ महादेव के साथ प्रबन्ध समिति व मन्दिर मेला समितियों के सदस्यों द्वारा पूजन करके सामूहिक फूलों की होली खेलकर उत्सव की शुरूआत की गई। तदोपरान्त धाम स्थित पूर्व प्राचार्य लालता प्रसाद सिंह स्मृति सभाकक्ष में फागुनी गीतों का गायन क्षेत्रीय समाज द्वारा प्रारम्भ हुआ।
प्रारम्भ में सभी का स्वागत धाम के महासचिव सामाजिक कार्यकर्ता समाज शेखर ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार मुन्ना यादव ने कहा कि- होली उत्सव में प्राकृतिक फूलों संग होली का दृश्य देखकर दिल खुश होता है। धाम में निरन्तर होने वाले ऐसे आयोजन समाज को सुख व खुशियाली की ओर ले जाते हैं। पर्यावरण सेना के प्रमुख अजय क्रान्तिकारी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर ऐसे आयोजनों की महत्ता पर बल दिया।
स्वास्थ्य मंत्रालय नई दिल्ली के अधिकारी डा0 गणेश शंकर मिश्र की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन का सुरूचिपूर्ण आयोजन हुआ। संचालन राज्य विश्वविद्यालय प्रयागराज के अतिथि प्रवक्ता डा0 पीयूष मिश्र पीयूष ने किया। कवयित्री मंजू पाण्डेय महक जौनपुरी के काव्य पाठ से कवि सम्मेलन की शुरूआत हुई। वहीं नामी गीतकार डा0 अशोक अग्रहरि व चन्द्र भूषण तिवारी चन्द्र के गीतों पर सभी झूमने पर मजबूर हो गए। प्रसिद्ध कवि शैलेन्द्र जय ने अपनी कई रचनाएं प्रस्तुत कर लोगो को आनन्दित किया। कपिल देव तिवारी, प्रभात पाण्डेय आदि कवियों ने अपनी रचनाओं से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
हरि कीर्तन मंडल पूरे तोरई के कलाकारों द्वारा लोक गायक अजब नारायण पाण्डेय के संयोजन में होली व फगुआ गीतों की प्रस्तुतियां देकर होली उत्सव को फगुआमय कर दिया। वहीं नेहरू युवा केन्द्र प्रतापगढ द्वारा विराट सांस्कृतिक दल के माध्यम से होली नृत्य की उत्कृष्ठ प्रस्तुतियां हुई। साथ ही विविध सांस्कृतिक जागरूकता परक प्रस्तुतियां दी गई। महाशिवरात्रि मेले में सराहनीय सेवाएं देने हेतु नगर पंचायत के स्वच्छताग्रहियों व सुपरवाईजरों को अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल व महासचिव समाज शेखर द्वारा सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार पाण्डेय, मतेन्द्र नाथ कीर्ति, देवेन्द्र मिश्र, प्रभाकर राय, धर्मेन्द्र पटेल, अम्बुज शर्मा, सुनील तिवारी व प्रिंस प्रजापति सहित समाजसेवी आशुतोष त्रिपाठी व दीपक तिवारी को भी सराहनीय सेवाओं हेतु अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से संरक्षक राज नारायण मिश्र, लालता प्रसाद मिश्र, अध्यक्ष राज कुमार शुक्ल उपाध्यक्ष प्रशासन बबन सिंह, संगठन डा0 अमर बहादुर सिंह, कार्यक्रम उमाकान्त पाण्डेय, वित्त एवं लेखा राजीव नयन मिश्र, सचिव संगठन राज किशोर मिश्र, सहकोषाध्यक्ष कमलेश बैश्य, विधि परामर्शी रमा शंकर मिश्र, प्रबन्ध समिति सदस्य अनिल मिश्र सोनू, प्रभाकर पाण्डेय, राज कुमार मिश्र तथा मेला व्यवस्था समिति के सचिव अनिल मिश्र व मन्दिर व्यवस्था समिति के सचिव सच्चिदान्न्द पाण्डेय मुरली, कार्यालय प्रभारी संजीव मिश्र नीरज, शिव अग्रहरि, अंशुमान सिंह, तेज प्रताप सिंह व स्वच्छता नायक राज कुमार गौतम ने प्रमुख भूमिका निभाई।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
भयहरणनाथ धाम में होली उत्सव का हुआ भव्य आयोजन”
