25 तक सौपेगे रिपोर्ट, वायरल वीडियो की जांच करेंगे

Spread the love


गोरखपुर ,पिछली बार बाबू के खिलाफ जोरदार खबर छपने के बाद विभाग हरकत में आया है। वही आए दिन देखने को मिलता है कि दलालों का जामवाढा बड़े पैमाने पर लगा रहता है चर्चा यह भी है कि यहां पर दलालों का काम पहले होता है जनता का काम बाद में होता है यह बात विभागीयअधिकारी जानते भी हैं लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं होती है।यहां तक की बाबुओं की काउंटर पर अंदर से भी दलालों का कब्जा अभी भी कायम है।लेकिन विभागीय अधिकारियों द्वारा कोई रोक-टोक नहीं होता। जानकारीदेते चलेंआरटीओ विभाग में कार्य बाबू के पैसों के लेनदेन संबंधित वायरल वीडियो के मामले में तुल पकड़ लिया। इसके बाद जांच के लिए आरटीओ ने एआरटीओ महाराजगंज को जिम्मेदारी सौंप है वह 25 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिपोर्ट आने के बाद अगर कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई भी हो सकती है इसको लेकर आरटीओ कार्यालय में खलबली मची हुई है शनिवार को आरटीओ कार्यालय में यह चर्चा का विषय बना रहा अन्य कर्मचारी भी अपनी फाइलों की कमियों को सही करने में लगे हैं। जानकारी के अनुसार आपको बताते चलें शुक्रवार को आरटीओ कार्यालय का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था इसमें एक ट्रक मालिक और आरटीओ के बाबू के बीच पैसे के लेनदेन की बात सामने आ रही थी।

:क्या कहते हैं एआरटीओ अरुण कुमार:

“वायरल वीडियो के मामले को गंभीरता से लिया गया है इसकी जांच ए आरटीओ महाराजगंज को सौंप गई है 25 फरवरी को रिपोर्ट सौपने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *