लखनऊ । बिजनौर रॉयल सिटी स्थित ब्रांच में कृष्णा पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि हिमांशु शेखर झा राज्य आयुक्त दिव्यगंजन उत्तर प्रदेश सरकार अतिविशिष्ट अतिथि जितेन्द्र बहादुर सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद विशिष्ट अतिथि आनन्द द्विवेदी महानगर अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी शामिल हुए कार्यक्रम का प्रारम्भ मुख्य अतिथि राज्य आयुक्त हिमांशु शेखर झा के द्वारा दीपप्रज्वलन के बाद किया गया सबसे पहले स्कूली बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किया फिर देश हित मे नशा मुक्ति पर बेहतर संदेश दिया बच्चो की प्रस्तुति इतनी जबदरस्त थी कि तालियों की गड़गड़ाहट से आस पास का माहौल गूंज कृष्णा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक एल एम यादव ने आये हुए मुख्य अतिथि हिमांशु शेखर झा राज्य आयुक्त को माला पहना कर पुष्पगुच्छ के साथ अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया इसी प्रकार अतिविशिष्ट अतिथि जितेन्द्र बहादुर सिंह व विशिष्ट अतिथि आनंद द्विवेदी को भी मंच पर सम्मानित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमांशु शेखर झा राज्य आयुक्त ने मंच से सम्बोधित करते हुए स्कूल स्टाफ व प्रबन्धक की प्रशंसा की और कहा स्कूली बच्चों द्वारा की गयी प्रस्तुति ने सामाजिक हित मे जागरुकता का कार्य किया और पर्यावरण के प्रति भी भावनाएं व्यक्त की समाज को बेहतर सन्देश दिया ।।
कृष्णा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव
