राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट प्रतापगढ़)
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के थाना हथिगवां क्षेत्रान्तर्गत बिहरिया बाईपास के पास थाना हथिगवां पुलिस से हुई मुठभेड़ में 01 गैंगस्टर अभियुक्त के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार।
घायल अभियुक्त हिमांशु यादव उपरोक्त को उपचार हेतु सीएचसी कुण्डा भेजा गया था, जहां से जिला अस्पताल, प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध 01 तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर किया गया बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु यादव पर चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट के लगभग कुल 07 मुकदमें दर्ज है। अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त था।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के निर्देशन में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दबिश के क्रम में रविवार 05.01.2025 की रात्रि में एएसपी पश्चिमी संजय राय व सीओ कुण्डा अजीत सिंह के नेतृत्व मे थाना हथिगवां पुलिस द्वारा बिहरिया बाईपास के पास चेकिंग के दौरान अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी । आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर का 01 शातिर अभियुक्त हिमांशु यादव पुत्र अशोक यादव निवासी दलापुर मजरा कांटी अखैबरपुर, थाना हथिगवां, प्रतापगढ़ के बाएं पैर के घुटने के नीचे लगी गोली। घायल अभियुक्त हिमांशु यादव को उपचार हेतु सीएचसी कुण्डा भेजा गया, जहां से जिला अस्पताल, प्रतापगढ़ के लिए रवाना किया गया । 01 अन्य बदमाश मौके से भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर भाग निकला । शातिर अपराधी हिमांशु यादव पर चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट के लगभग 07 मुकदमें दर्ज हैं। अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त था। शातिर अपराधी के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर व 01 खोखा कारतूस व 02 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट
हथिगवां पुलिस से हुई मुठभेड़ में चोरी, लूट, गैंगस्टर के अभियुक्त के पैर में लगी गोली, हुआ गिरफ्तार”
