मान्धाता पुलिस और स्वाट टीम से हुई मुठभेड़ में एक अभियुक्त के पैर में लगी गोली, एवं एक अन्य अभियुक्त गिरफ्तार”

Spread the love


प्रतापगढ़ राकेश कुमार धुरिया की ख़बर )
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत निरंकारी भवन ग्राम शिवरा के पास मान्धाता पुलिस व स्वॉट टीम से हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त कुल्लू उर्फ सुहैल निवासी ग्राम शिवरा, थाना मान्धाता के दाहिने पैर में लगी गोली एवं अन्य 01 अभियुक्त दिलशाद पुत्र जुबैर निवासी ग्राम शिवरा थाना मान्धाता प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने फुल्लू उर्फ सुहैल के कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं अभियुक्त दिलशाद के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर ,एक जिन्दा कारतूस .32 बोर ,01 खोखा कारतूस .32 बोर व मौके से घटना में प्रयुक्त एक अदद सफेद अपाचे बरामद किया।
उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना मान्धाता में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 194/2024 धारा 191(2), 191(3), 190, 103(1), 351(3) बीएनएस से संबधित वांछित अभियुक्त थे। पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित की गई थी। जिसके क्रम में आज दिनांक 31.12.2024 को रात्रि को एएसपी (पूर्वी) दुर्गेश कुमार सिंह व सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी मान्धाता सुभाष यादव मय हमराह, प्रभारी स्वाट टीम सुनील कुमार यादव मय हमराह द्वारा मुखबिर खास से प्राप्त सूचना पर, थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत निरंकारी भवन ग्राम शिवरा के पास चेकिंग के दौरान, अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गयी, आत्म सुरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जबाबी फायरिंग में हुई मुठभेड़ में 01 शातिर अभियुक्त फुल्लू उर्फ सुहैल पुत्र जुबैर निवासी ग्राम शिवरा, थाना मान्धाता, प्रतापगढ के दायें पैर में लगी गोली एवं अन्य 01 अभियुक्त दिलशाद पुत्र जुबैर निवासी ग्राम शिवरा, थाना मान्धाता, प्रतापगढ को गिरफ्तार किया गया। घायल अभियुक्त फुल्लू उर्फ सुहैल को चिकित्सकीय ईलाज हेतु जिला अस्पताल प्रतापगढ़ भेजा गया था, जहां से डॉक्टरों द्वारा एसआरएन प्रय़ागराज भेजा गया है ।
अभियुक्त फुल्लू उर्फ सुहैल उपरोक्त के कब्जे से 01 तमन्चा 315 बोर, 02 खोखा कारतूस 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त के कब्जे से एक पिस्टल .32 बोर ,एक जिन्दा कारतूस .32 बोर ,01 खोखा कारतूस .32 बोर व मौके से मौके से घटना में प्रयुक्त एक अदद सफेद अपाचे बरामद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *