ब्लॉक प्रमुखपति की मध्यस्थता से सम्पादक और प्रधान का संगीन विवाद सुलझा, प्रधान द्वारा

Spread the love

“एफआईआर वापस लेने की बनी सहमति”

प्रतापगढ़

राकेश कुमार धुरिया की ख़बर
प्रतापगढ़। वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक और प्रधान के गम्भीर विवाद को हल करने के लिए वरिष्ठ प्रधान तूफान सिंह एवं प्रधान देवी प्रसाद मिश्र की पहल पर एक बैठक लक्ष्मणपुर ब्लॉक प्रमुख पति एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश सिंह की अध्यक्षता में सकरनी नदी पुल के पास उनके कालेज में सम्पन्न हुई। जिसमें दोनों पक्षों को सुनने के बाद थाना लीलापुर में ग्राम प्रधान रेनू देवी द्वारा 25 दिसम्बर 2024 को दर्ज कराए गए एफआईआर संख्या- 0444 को आपसी सुलह समझौता कर समाप्त करने का फैसला दोनों पक्षों द्वारा आपसी रजामंदी से लिया गया। आवश्यक कागजी कार्यवाही को आज की तिथि में सम्पन्न कराकर मुकदमा वापसी की आम संतुति हो गई है। मुकदमा वापसी के संदर्भ में सीओ लालगंज और एसओ लीलापुर अरुण कुमार सिंह से फोन पर वार्ता की गई। जिसपर एसओ लीलापुर ने वादिनी द्वारा शपथपत्र प्रस्तुत करने का दिशा निर्देश प्रदान किया है। इस दौरान बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष लक्ष्मणपुर दिनेश सिंह, प्रधान संघ संरक्षक प्रधान देवी प्रसाद मिश्र, प्रधान हंडौर नीतेश सिंह वीरू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि राजेश सिंह उर्फ तूफान सिंह, प्रधान मो. सलमान, प्रमुख प्रतिनिधि प्रशांत सिंह प्रधान पति विमलेश कुमार, दैनिक सावन साहिल समाचार पत्र, न्यूज सावन साहिल पत्रिका के संपादक और अखण्ड पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन भारत (पंजीकृत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शील गहलौत के साथ अनेक पत्रकार गण और प्रधान मौजूद रहे। जानकारी सम्पादक शील गहलौत ने दी है।
प्रतापगढ़ मानिकपुर से राकेश कुमार धुरिया की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *