सवर्ण आर्मी का सदस्यता अभियान, 30 नए सदस्य जुड़े

Spread the love

सरोजिनी नगर लखनऊ। सवर्ण आर्मी द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पाण्डेय एवं राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर शिवम सिंह के आह्वान पर सदस्यता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी उत्पल श्रीवास्तव के दिशा-निर्देशन में आयोजित हुआ।
अभियान का नेतृत्व लखनऊ जिला प्रभारी करुणा शंकर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जिला संयोजक नीतीश दीक्षित, जिला महासचिव डॉ. अजीत कुमार, जिला अध्यक्ष अभय द्विवेदी, जिला विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष एडवोकेट कंचन पांडे, आईटी प्रभारी एडवोकेट राजीव गुप्ता, जिला संपर्क प्रमुख एडवोकेट सुमन शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में सुनील गुप्ता का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। डॉ. अजीत कुमार के सहयोग से एक साथ 30 नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई। सभी नए सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने तथा समाज के हितों के लिए कार्य करने की शपथ ली।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कुश तिवारी, सूर्य कुमार पाण्डेय, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष यश पाठक, महिला मोर्चा अध्यक्ष नेहा पाठक, बीकेटी तहसील अध्यक्ष पूर्व एनएसजी कमांडो सुरेन्द्र पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में वीडियो कॉल के माध्यम से राष्ट्रीय नेतृत्व ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *