“कॉटन फैब–2026”: संस्कृति, कला और हस्तशिल्प का भव्य संगम, पल्लव चेरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सांस्कृतिक मंच का शानदार संचालन
लखनऊ। अवध हस्तकरघा, हस्तशिल्प एवं ग्रामोद्योग समिति द्वारा आयोजित “कॉटन फैब–2026” प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी का भव्य आयोजन केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, विशाल खंड–4 (CMS स्कूल के सामने), गोमती नगर, लखनऊ में किया गया है। यह आयोजन 15 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा। इस प्रदर्शनी में देशभर से आए हस्तकरघा एवं हस्तशिल्प उत्पादों के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला प्रस्तुत की जा रही है, जिसमें डांस, सिंगिंग, एक्टिंग एवं मिमिक्री जैसी विविध प्रस्तुतियां शामिल हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष रूप से 25, 26, 30 अप्रैल एवं 1, 2, 7, 8, 9 मई 2026 को सायं 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम को लेकर 25 एवं 26 अप्रैल 2026 को सायं 5:30 बजे से 6:30 बजे तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया। यह संपूर्ण सांस्कृतिक मंच पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित किया जा रहा है, जो समाज में संस्कृति, कला एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने हेतु निरंतर कार्यरत है। आज आयोजित सांस्कृतिक मंच पर मुख्य अतिथि के रूप में मोटिवेशनल स्पीकर योगेंद्र सिंह यादव एवं सोसाइटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीतांजलि सिंह उपस्थित रहीं। विशेष अतिथि के रूप में महुआ चटर्जी (Mrs India 2017) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम के दौरान कॉमेडी कलाकार जूनियर राजू (जयप्रकाश तिवारी) ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया। वहीं मोटिवेशनल स्पीकर योगेंद्र सिंह यादव ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से सभी आयु वर्ग के लोगों को उत्साहित किया। महुआ चटर्जी और भव्य रजत सिंह की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। नन्हे कलाकारों में इशिता बाजपेई एवं सान्वी नेअपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया और खूब सराहना प्राप्त की। इसी क्रम में काव्या राजपूत द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं दीक्षा पांडे , ऐश्वर्या श्री ने महिला सशक्तिकरण की स्थिति पर आधारित प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम के अंत मेंप्रदर्शनी आयोजक जावेद और सचिव पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी सुनील रॉकी द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं पत्रकारों विनीत सिन्हा, हिमांशु गर्ग, एकता प्रजापति, रविशंकर वर्मा, तान्या कंसोधन, उदय कुमार रमन, अन्य को फ़ूल माला पटका एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मंच पर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।
