सरकारी नाली को दबंगों ने किया बंद दो पक्षों में खूनी संघर्ष चले लाठी डंडे व गैती कई लोग हुए घायल

Spread the love

लखनऊ।लखनऊ आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर एच स्थित सिद्धेश्वर बाबा मंदिर के बाहर दो पक्षों में नाली के विवाद में जमकर हुई मारपीट में हुआ खूनी संघर्ष ।
शिव जी विश्वकर्मा ने बताया कि काफी दिनों से नाली में पानी भरा तथा उसकी साफी करवाई जा रही थी सभी लेवरों के जाने के बाद आर सी सिंह, ऋषभ सिंह, आर के दीक्षित, महेश सिंह कुछ दस पंद्रह अज्ञात लोगों ने नाली को बंद करने लगे तभी शिव जी विश्वकर्मा ने विरोध किया तो आर सी सिंह ऋषभ सिंह आर के दीक्षित ने डंडे और गैती से वार कर दिया जिसमें दो महिलाएं येसन कुमार,अरुण विश्वकर्मा,अर्जुन, करन को काफी चोटें आई है जिसमें दो लोगों पर आर सी सिंह ने गैती से वार कर दिया।जिनको नजदीकी अस्पताल लोकबंधु पहुंचाया गया।जहां घायलों का उपचार किया गया।नगर निगम को भी प्रार्थना पर दिया गया है जिसमें आश्वासन मिला है कि जे0ई0 अभी छुट्टी पर हैं उनके ड्यूटी लौटे ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी सरकारी कार्य में दखल देना व सरकारी कार्य में बाधा डालना।आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला आया है शिव जी विश्वकर्मा के नाम से मामले को संज्ञान में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *