खोराबार के बेलवार चौराहे पर बृहद पशु आरोग्य शिविर

Spread the love

/मेला का आयोजन
सुनील पाठक,

गोरखपुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय बृहद पशु आरोग्य शिबिर/ मेला का आयोजन 22 दिसंबर शनिवार को 11:00 से आदर्श इंटर कॉलेज बेलवार चौराहे पर ब्लॉक खोराबार अंतर्गत तहसील सदर गोरखपुर में किया गया है। यह कार्यक्रम पशुपालन विभाग गोरखपुर द्वारा किया जा रहा है।उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक धर्मेंद्र पांडे मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी अपर निदेशक पशुपालन ने बताया की पशुओं की समस्याओं से संबंधित बृहद पशु आरोग्य /शिबिर का आयोजन किया जा रहा है खोराबार क्षेत्र की पशुओं की समस्याएं हमेशा जस की तस रहती हैं समस्त पशुपालकों को समाचार पत्र के माध्यम से सूचित किया जाता है कि खोराबार ब्लॉक अंतर्गत पशुपालक (उपरोक्त तिथि दिन और समय स्थान) पर उपस्थित होकर पशुओं से संबंधित समस्याओं का निराकरण और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं यह आयोजन पशुपालन विभाग की तरफ से किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि विपिन सिंह विधायक ग्रामीण गोरखपुर, विशिष्ट अतिथि महेंद्र पाल सिंह विधायक पिपराइच ,प्रदीप शुक्ला विधायक सहजनवा, उपस्थित रहेंगे। इन अतिथियों के अलावा गोरखपुर जिला अधिकारी कृष्ण करुणेश, संजय कुमार मीणा मुख्य विकास अधिकारी ,की उपस्थिति भी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *