संवाददाता समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। भारतीय रेलवे में ट्रेड यूनियन की मान्यता के लिए गुप्त मतदानों की गणना लखनऊ में रिजर्व पुलिस लाइन सेंटर आलमबाग में संपन्न हुई उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल से मान्यता के लिए उत्तरी रेलवे मजदूर यूनियन ने भी बाजी मारी। सायं परिणाम घोषित होते ही उत्तर रेलवे के मंडल कार्यालय चारबाग में जश्न का माहौल रहा एवं सभी रेल कर्मचारियों ने मिलकर एक दूसरे को बधाइयां दी ।
लखनऊ मंडल के मंडल मंत्री अवधेश दुबे, मंडल अध्यक्ष आर पी राव, मंडल उपाध्यक्ष हरजिंदर सिंह, सहायक मंडल मंत्री एस. एस मिश्रा, मंडल कोषाध्यक्ष टी.एन पांडे एवं मंडल उपाध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव भी मौजूद रहे। सब ने उत्तर रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए उनकी मांगों को भविष्य में उचित फोरम पर उठाने का आश्वासन दिया।