भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के नेतृत्व में कार्यकारिणी अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव का जन्मदिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

लखनऊ। भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद परिवार ने आज एक आत्मीय एवं यादगार अवसर का साक्षी बनकर परिषद के अध्यक्ष कार्यकारिणी एवं यूनाइटेड समाचार पत्र के संपादक आदरणीय संदीप सिंह जी तथा परिषद के प्रदेश सचिव आदरणीय सुरेश कुमार द्विवेदी जी का जन्मदिन रतन खण्ड, आशियाना स्थित उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय एल.एम. यादव जी के कार्यालय पर हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया।

इस अवसर पर केक काटकर सभी ने एक-दूसरे को केक खिलाया तथा दोनों सम्मानित साथियों को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं मंगलकामनाएं दीं। मुझे दोनों साथियों को अंगवस्त्र भेंट कर, माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर सम्मानित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखद एवं सफल जीवन की कामना करता हूँ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय दया शंकर शास्त्री जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। वहीं लखनऊ मण्डल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार आदरणीय सुरेन्द्र कुमार प्रजापति जी ने अपनी ओजस्वी शेरो-शायरी से सभी का मन मोह लिया।

इस गरिमामय अवसर पर उत्तर प्रदेश प्रभारी आदरणीय एल.एम. यादव जी, राष्ट्रीय प्रवक्ता दया शंकर शास्त्री जी, लखनऊ मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार प्रजापति जी, वरिष्ठ समाजसेवी रिंकू पाण्डेय जी, हरप्रीत सिंह जी, राज सिंह जी, शैलेन्द्र सिंह जी, रवी सिंह जी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिवक्ता, समाजसेवी एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

आप सभी के स्नेह, सहयोग एवं संगठन के प्रति समर्पण के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। आइए, हम सब मिलकर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद को और अधिक मजबूत बनाते हुए पत्रकार हित, मानवाधिकार संरक्षण एवं समाज सेवा के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाएं।

संदीप सिंह जी एवं सुरेश कुमार द्विवेदी जी को पुनः जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *