21 दिसम्बर से बालाजी की शक्ति और प्रभु श्रीराम की भक्ति से सराबोर होगा सरोजनीनगर : डा. राजेश्वर सिंह

Spread the love

पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से बरसेगी हनुमंत भक्ति, विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रयासों से सरोजनीनगर में सजेगा दिव्य दरबार

सरोजनीनगर के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में 21 से 25 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हुनमान कथा का आयोजन

लखनऊ। सरोजनीनगर की धरती दिसंबर में भक्ति और आध्यात्मिक चेतना के एक भव्य आयोजन की साक्षी बनेगी। प्रभु श्रीराम की कृपा, सरोजनीनगर से विधायक श्री डॉ. राजेश्वर सिंह जी के प्रयासों तथा हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में आगामी 21 से 25 दिसंबर 2026 तक लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में पांच दिवसीय भव्य एवं दिव्य श्रीहनुमंत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर पूज्य संत श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के श्रीमुख से प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से श्रद्धालुओं को श्रीहनुमान जी के मंगलमय चरित्र, उनकी अतुलनीय शक्ति और प्रभु श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति का दिव्य श्रवण करने का अवसर प्राप्त होगा।

यह आयोजन केवल कथा-श्रवण तक सीमित नहीं, बल्कि भक्ति, आस्था और आत्मिक ऊर्जा का ऐसा संगम होगा, जहां हनुमंत चरित्र के माध्यम से सेवा, समर्पण, साहस और संकल्प के जीवन-मूल्य जनमानस तक पहुंचेंगे। बालाजी की महिमा का गुणगान होगा, बजरंगबली की कृपा का स्मरण होगा और श्रीराम भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होगी।

विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह सरोजनीनगर की जनता को धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। रामरथ यात्रा के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन कराने से लेकर खाटू श्याम यात्रा और सिख श्रद्धालुओं को विमान की सुगम व्यवस्था द्वारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *