श्रीराम कथा के भक्तिमय आयोजन से गूंजा आशियाना, श्रद्धा और सनातन एकता मंच का दिखा अद्भुत संगम

Spread the love

भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का मंच पर हुआ भव्य सम्मान, कथावाचक पूज्य श्री परसान जी महाराज को भी किया सम्मानित ।

लखनऊ। सनातन एकता मंच के तत्वावधान में आशियाना क्षेत्र के सेकेंड रजनीखंड, शारदा नगर स्थित सेंट एंस कॉन्वेंट स्कूल के सामने भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। 10 नवंबर से 18 नवंबर तक चलने वाली इस कथा में अयोध्या धाम से पधारे पूज्य कथावाचक प्रशांत जी महाराज अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीराम कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा प्रतिदिन शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक आयोजित हो रही है। 19 नवंबर को प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

इस धार्मिक आयोजन में लखनऊ की अनेक प्रतिष्ठित राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक हस्तियों के साथ बड़ी संख्या में सभासदों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं और समाजसेवियों ने सहभागिता की। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विशिष्ट अतिथियों को सनातनी भटका पहनाकर तथा रामदरबार का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह विशेष आमंत्रण पर श्रीराम कथा में सम्मिलित हुए। सनातन एकता मंच के अध्यक्ष दुर्गेश कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ कोषाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने उन्हें सनातनी फटका पहनाकर तथा रामदरबार का चित्र भेंट कर मंच पर सम्मानित किया।

वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने पूज्य कथावाचक प्रशांत जी महाराज को रामनामी एवं श्यामनामी फटका पहनाकर सम्मानित किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरिष्ठ पत्रकार दयाशंकर शास्त्री एवं संयुक्त सचिव कमल नयन मिश्रा भी उपस्थित रहे।

आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी सहभागिता के बीच श्रीराम कथा के माध्यम से सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया जा रहा है। आयोजक मंडल ने क्षेत्रवासियों एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

तत्वाधान – सनातन एकता मंच
अध्यक्ष – दुर्गेश कुमार मिश्रा
वरिष्ठ कोषाध्यक्ष – उमेश त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *