उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ( UPCA) द्वारा आयोजित यूपी टी 20 लीग ऑक्शन के सम्बन्ध में आज आगरा के होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में प्रेस वार्ता हुई आयोजित

Spread the love

आगरा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट को आईपीएल स्तर का नया मंच देने के लिए यूपी टी20 लीग का चौथा सीजन शुरू होने जा रहा है। लीग की शुरुआत 14 अगस्त को लखनऊ के इकाना स्टेडियम से होगी और फाइनल मैच छह सितंबर को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। ताजगंज स्थित होटल ताज कन्वेंशन सेंटर में गुरुवार को हुई प्रेस कान्फ्रेंस में यूपी टी20 लीग के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि लीग मुख्य रूप से लखनऊ और कानपुर में खेली जाएगी। इसके बाद फार्मेट बदलकर दूसरे शहरों में भी मैच कराए जाएंगे। पूरा आयोजन आइपीएल की तर्ज पर होगा, जिससे दर्शकों को आइपीएल जैसा अनुभव मिलेगा। लीग के लिए शुक्रवार लगने वाली बोली में आक्शनर अंगद बेदी होंगे। इसमें 250 खिलाड़ियों से अधिक पर बोली लगेगी। 10 खिलाड़ी पांच लाख रुपये में, 45 खिलाड़ी साढ़े तीन लाख रुपये में और बाकी खिलाड़ी ढाई लाख रुपये में फ्रेंचाइजी खरीदेंगी। विभिन्न टीमों के पास पर्स में भी पर्याप्त बैलेंस है। जिसमें गोरखपुर लायंस के पास 55.90 लाख रुपये, नोएडा सुपर किंग्स के पास 80.60 लाख रुपये, मेरठ मावरिक्स के पास 28.70 लाख रुपये, लखनऊ फाल्कंस के पास 30.20 लाख रुपये, काशी रुद्रास के पास 47.15 लाख रुपये और कानपुर सुपरस्टार्स के पास 60 लाख रुपये हैं। संजय कपूर ने बताया यूपी टी20 लीग के तरह जल्द ही महिला लीग भी शुरू की जाएगी और इसकी तैयारी चल रही है। लीग का प्रसारण जियो और हाटस्टार पर किया जाएगा। यह लीग यूपी के युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़ा मंच उपलब्ध कराएगी। इससे प्रदेश के क्रिकेट को नई ऊंचाई मिलेगी और नई प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी। प्रेस वार्ता में मंच पर उत्तर प्रदेश T 20 के चेयरमैन डॉ संजय कपूर के अलावा डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के अध्यक्ष सुनील जोशन एवं उपाध्यक्ष राजेश सहगल, गवर्निंग काउंसिल टी 20 उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य संजीव कुमार सिंह एवम् उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया चेयर मैन मोहम्मद फहीम उपस्थित रहे l मीडिया बन्धुओं का धन्यवाद ज्ञापन मोहमद फहीम ने किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *