*धौलपुर ओवरब्रिज पर डिवाइडर से टकराकर पलटी मौहदा हमीरपुर-दिल्ली बस
*थानाध्यक्ष कमल भाटी की पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाले गए घायल यात्रियों को पहुंचाया अस्पताल
जसवंतनगर।थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार तड़के हाईवे धौलपुर के पास ओवर ब्रिज पर एक भीषण सड़क हादसे में मौहदा हमीरपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट डबल डेकर स्लीपर बस के चालक को अचानक झपकी आ गई।जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई।हादसे से कुल 21 यात्री घायल हो गए, जिनमें 4 की गंभीर घायल हो गए।एक यात्री की चिंताजनक हालत को देखते हुए सैफई पीजीआई रेफर किया गया। बाकी यात्रियों को हल्की-फुल्की छोटे आयी।हादसा शुक्रवार को सुबह करीब दो बजे हुआ।हादसा और यात्रियों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग और हाईवे पर गुजर रहे वाहन चालक मौके पर पहुंचे।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।बस पलटने से कई यात्री सीटों और सामान के नीचे दब गए थे।पुलिस ने रेस्क्यू कर बस के शीशे तोड़कर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला और थानाध्यक्ष की सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहले से तैयार बैठे केंद्र अधीक्षक डॉ वीरेंद्र व उनकी टीम ने एंबुलेंस से पहुंचे घायल यात्रियों का उपचार शुरू किया।अस्पताल में भर्ती घायलों में जालौन निवासी लवकुश पुत्र स्व. रामप्रकाश उम्र 32, दिव्यांशी 23 शिवकुमार 18 और हमीरपुर निवासी राम महेश 38, भारत सिंह 45, केसर 35, जीतू 33, अमन कुमार 10, सविता 24, अनिल 25, रोहित 19, राजेंद्र 40, रामवती 38, रामप्रकाश 48* शामिल हैं।अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र ने जालौन निवासी लवकुश की हालत नाजुक देखते हुए सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।वहीं हमीरपुर के राजेंद्र, अनिल, रामवती और रामप्रकाश गंभीर घायल हो गए।अन्य घायल मुन्नीलाल 40, रीता 11, गौरव, रामकिशोर, रोशनी, रेनू, अमरनाथ को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। सूचना पर हाइड्रा मशीन लेकर पहुंचे हाईवे इंसिडेंट मैनेजर सुनित चौहान ने दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क किनारे खड़ा करवाकर पुलिस के सहयोग से बाधित हो रहे यातायात को सुचारु कराया। यात्रियों के अनुसार अर्पिता ट्रेवल्स की बस में लगभग 55 से 60 यात्री सफर कर रहे थे। सुरक्षित यात्रियों को थानाध्यक्ष कमल भाटी ने अन्य वाहन से उनको उनके गंतव्य तक भेजा।हादसे के बाद चालक परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए।
फोटो: पलटी हुई दुर्घटनाग्रस्त बस, अस्पताल में उपचार करते डॉक्टर
