बीजेपी कार्यालय समिति पूरे शहर में मनाया गया रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी का जन्म दिवस, चिनहट

Spread the love

बीजेपी कार्यालय समिति पूरे शहर में मनाया गया रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी का जन्म दिवस, चिनहट मंडल उपाध्यक्ष ‘राजेश कुमार , ने भी कार्यकर्ताओं समेत मनाया रक्षा मंत्री जी का जन्मोत्सव

लखनऊ। चिनहट, ग्राम नंदपुर के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कार्यालय समेत पूरे शहर में केंद्रीय रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन भाजपाजनों ने बहुत ही धूमधाम से मनाया। वहीं भाजपा कार्यालय ग्राम नंदपुर में भी वार्ड नंबर 14 भरवारा मल्हौर के पूर्व पार्षद प्रत्याशी (भाजपा) एवं चिनहट मंडल उपाध्यक्ष “राजेश कुमार जी, के नेतृत्व में देश के यशस्वी रक्षामंत्री, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद माननीय श्री राजनाथ सिंह जी का जन्मदिन कार्यकर्ताओं समेत बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया।सभी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से रक्षा मंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु एवं सुखमय जीवन निरंतर राष्ट्रीय सेवा की कामना करते हुए ढ़ेरों शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर”चिनहट मंडल उपाध्यक्ष, राजेश कुमार जी ने कहा कि- राजनाथ सिंह जी एक प्रखर राष्ट्रवादी, कुशल रणनीतिकार एवं उच्च आदर्शों के साथ राजनीति करने वाले नेताओं में अग्रणी नेता हैं। इस आयोजन में चिनहट मण्डल अध्यक्ष सरवन कुमार मिश्रा जी, वरिष्ठ भाजपा नेता शैलेंद्र पांडे उर्फ शैलू दादा जी, चिनहट मण्डल उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता जी, मण्डल उपाध्यक्ष संजीव कुमार जी ,मण्डल महामंत्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता जी ,रमेश कुमार जी ,आशुतोष खरे जी ,राकेश परिहार जी , हरिश्चंद्र रावत, चिनहट मंडल कोषाध्यक्ष सीतू रावत ,राहुल ,विवेक, निराला रावत व सभी कार्यकर्ता, एवं मित्रगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *