लखनऊ। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर सीएमएस, राजाजीपुरम में आयोजित वन महोत्सव एवं “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश शर्मा के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव मिश्रा ने पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद शिवपाल सांवरिया, प्रबंधक गीता गांधी किंगडन, प्रधानाचार्या निशा पाण्डेय सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि राजीव मिश्रा लंबे समय से विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों में वृक्षारोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण तथा पौधों के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं। उनके प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी हैं।
