काशी के कोतवाल के भक्त एवम भैरव परिवार के श्री प्रकाश नाथ

Spread the love

काशी के कोतवाल के भक्त एवम भैरव परिवार के श्री प्रकाश नाथ योगी जी ने 21 बटालियन केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल श्रीनगर जम्मू और कश्मीर के जवानों को कराया योग

आज 4 जुलाई 2026 को प्रातः 7:00 बजे श्रीनगर के सीआरपीएफ 21 बटालियन में कमांडेंट श्री अनिल कुमार वृक्ष जी के दिशा निर्देश में योग और मुद्रा रहस्य के गुण विषय पर योग शिविर का आयोजन किया गया इस योग शिविर में योग का प्रशिक्षण देने के लिए काशी के प्रसिद्ध योगाचार्य योगी प्रकाशनाथ योगेश्वर जी को वाराणसी से आमंत्रित किया गया था योगी योगेश्वर ने जवानों को अत्यंत ही सरलता से विपरीत परिस्थितियों में ढलने के गुण रहस्यों के सूत्र से अवगत कराया और उन्हें योग के त्वरित लाभ से भी अवगत कराया ..श्रीनगर के खूबसूरत वातावरण में चिनार के पेड़ के नीचे आयोजित दिव्य योग शिविर में जवानों ने आसनों में तिर्यकआसन .पवनमुक्तासन मंडूकआसन . प्राणायाम में अनुलोम विलोम कपालभाति एवं गहरी लंबे स्वास्थ्य का अभ्यास किया और अंत में हंसी क्रिया करने के उपरांत अपान वायु मुद्रा लिंग मुद्रा पदम मुद्रा समान मुद्रा सहित विभिन्न मुद्रा के गुण रहस्यों को बड़े ही पर की और ध्यान से सीखा और अभ्यास किया कार्यक्रम के समापन के उपरांत सीआरपीएफ 21 बटालियन के कमांडेंट श्री अनिल कुमार वृक्ष जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि योगी योगेश्वर जी विगत 15 वर्षों से सीआरपीएफ को अपनी अनवरत योग की सेवाएं दे रहे हैं इनका जीवन योग और आध्यात्मिक प्रति पूर्णत समर्पित है और जवानों को आपके द्वारा आने का अनेक लाभ प्राप्त होते हुए मैंने स्वयं देखा है इस अवसर पर श्री अतुल चौधरी जी 2 Ac ने योगी जी को धन्यवाद दिया और उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि योग जैसे गुड विषय को इतनी सरलता से बातों ही बातों में आपने समझा दिया यह अद्भुत था हम लोगों के लिए एक नई अनुभूति थी डेढ़ घंटे कब बीत गए हम लोगों को इसका एहसास भी नहीं हुआ और पुनः कार्यक्रम करने के लिए आग्रह किया और सभी ने अंत में भारत माता की जय जय हिंद के नारों से गूंज मान करते हुए श्रीनगर की पवित्र भूमि को एक बार पुनः योगमय बना दिया ।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *