नाद मंजरी सीजन–3 में शंभू नृत्यम कला केंद्र का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने जीते कई खिताब

Spread the love

निदेशक शंभू नाथ रजक को मिला “नाद मंजरी गुरु सम्मान”,सीनियर सेमी क्लासिकल में फियोना प्रथम

सुनील चिंचोलकर
बिलासपुर। शंभू नृत्यम कला केंद्र, बिलासपुर के विद्यार्थियों ने बीटीसी एग्रीकल्चर कॉलेज में आयोजित प्रतिष्ठित नृत्य प्रतियोगिता “नाद मंजरी सीजन–3” में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्थान और शहर का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में अंशी ठाकरे ने सब जूनियर बॉलीवुड वर्ग में द्वितीय, वेदा अग्रवाल ने माइनर बॉलीवुड में प्रथम, देवांशी चंद्रा ने द्वितीय, नव्या नायक ने जूनियर बॉलीवुड में प्रथम, नंदिता साहू ने सब जूनियर सेमी क्लासिकल में द्वितीय, डिलीना साहू ने जूनियर सेमी क्लासिकल में प्रथम, फियोना खान ने सीनियर सेमी क्लासिकल में प्रथम, नीलम मरकाम ने फ्यूजन डांस (ओपन कैटेगरी) में प्रथम तथा मौली बाजपेयी ने कथक (ओपन कैटेगरी) में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान शंभू नृत्यम कला केंद्र के निदेशक शंभू नाथ रजक को नृत्य एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित “नाद मंजरी गुरु सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान संस्थान के लिए गर्व का विषय रहा।
इस अवसर पर शंभू नाथ रजक ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और समर्पण ही सफलता का मूल मंत्र है। उन्होंने विद्यार्थियों के अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग एवं विश्वास से ही बच्चे निरंतर नई उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं।
शंभू नृत्यम कला केंद्र परिवार ने सभी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *