लखनऊ ब्रेकिंग | गुडंबा पुलिस की बड़ी कामयाबी
गुडंबा पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्य कर रही पुलिस टीम ने बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके अन्य आपराधिक मामलों में शामिल होने की भी जांच की जा रही है।
गुडंबा पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
