लखनऊ करेगा योग, लखनऊ रहेगा निरोग : 20 जून को के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में होगा विशाल योग महोत्सव

Spread the love

लखनऊ करेगा योग, लखनऊ रहेगा निरोग : 20 जून को के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में होगा विशाल योग महोत्सव

विशेष संवाददाता:- जितेन्द्र बहादुर सिंह

लखनऊ। स्वास्थ्य, फिटनेस और योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 20 जून 2026 को प्रातः 5:30 बजे से 8:00 बजे तक के. डी. सिंह बाबू स्टेडियम में एक विशाल योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति प्रेरित करना तथा स्वस्थ एवं निरोगी जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक करना है। आयोजन समिति द्वारा अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं विद्यार्थियों से अपने परिवार और मित्रों के साथ इस स्वास्थ्य महोत्सव में सहभागिता करने की अपील की गई है।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने बताया कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन का भी सशक्त माध्यम है। नियमित योग अभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर स्वस्थ जीवन जी सकता है। इसी उद्देश्य को लेकर “लखनऊ करेगा योग, लखनऊ रहेगा निरोग” संदेश के साथ यह विशेष आयोजन किया जा रहा है।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग प्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। योग विशेषज्ञों के निर्देशन में सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा तथा स्वस्थ जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश भी दिए जाएंगे।

ममता चैरिटेबल ट्रस्ट ने सभी नागरिकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शहरवासियों के लिए स्वास्थ्य और जागरूकता का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *