हिंदू महासभा ने बढ़ाया संगठनात्मक कुनबा,रचना देवगन व सौम्या पटेल को मिली अहम जिम्मेदारी, रचना देवगन बनीं जिला

Spread the love

हिंदू महासभा ने बढ़ाया संगठनात्मक कुनबा,रचना देवगन व सौम्या पटेल को मिली अहम जिम्मेदारी, रचना देवगन बनीं जिला अध्यक्ष,सौम्या पटेल को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी

प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने की नियुक्तियों की घोषणा,विधि प्रकोष्ठ में बढ़ी सक्रियता

हिंदू समाज के हितों की लड़ाई को मिलेगा बल,नई नियुक्तियों से संगठन हुआ मजबूत

लखनऊ। रायबरेली, अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विधि प्रकोष्ठ का विस्तार किया है।सोमवार को लखनऊ बार एसोसिएशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय संगठन प्रभारी एडवोकेट अनिल कुमार शर्मा की उपस्थिति में नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए अधिवक्ताओं को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे।प्रदेश अध्यक्ष ने एडवोकेट रचना देवगन को जिला अध्यक्ष,विधि प्रकोष्ठ लखनऊ तथा एडवोकेट सौम्या पटेल को प्रदेश सचिव,विधि प्रकोष्ठ महिला उत्तर प्रदेश के पद पर मनोनीत किया।नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए उन्होंने दोनों पदाधिकारियों से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र अग्निहोत्री ने कहा कि हिंदू महासभा समाज,संस्कृति और राष्ट्रहित के विषयों पर निरंतर कार्य कर रही है।संगठन में योग्य एवं कर्मठ अधिवक्ताओं की भागीदारी से विधिक क्षेत्र में संगठन की मजबूती बढ़ेगी।उन्होंने कहा कि नई नियुक्तियां संगठन के विस्तार और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।उन्होंने विश्वास जताया कि नवमनोनीत पदाधिकारी संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए हिंदू समाज के हितों की रक्षा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ रचना देवगन ने संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी।उन्होंने कहा कि विधि प्रकोष्ठ के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराने तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का प्रयास किया जाएगा।वहीं प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ महिला उत्तर प्रदेश सौम्या पटेल ने कहा कि संगठन द्वारा उन पर जताया गया विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।उन्होंने कहा कि महिला अधिकारों,सामाजिक न्याय और कानूनी जागरूकता से जुड़े विषयों पर विशेष रूप से कार्य किया जाएगा।साथ ही महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने का प्रयास किया जाएगा।कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जी. एन. शुक्ला ‘चच्चू’,महामंत्री जितेन्द्र सिंह यादव ‘जीतू’,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव,मध्य उपाध्यक्ष अनुज बाजपेई एवं अंजनी प्रकाश यादव,कनिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव ‘सूरज’,कोषाध्यक्ष मिथलेश अवस्थी,संयुक्त मंत्री गोविन्द कन्नौजिया,जितेन्द्र कुमार वर्मा एवं सुधांशु तिवारी सहित बार एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अतुल कुमार वैश्य,शिव कुमार मिश्र,अरुण कुमार तिवारी,रंजना मिश्रा,रेनू तिवारी पाठक एवं पुनीता पाण्डेय तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अंकित मिश्रा ‘गौरव’,अवनी सिंह,अनघ सिंह,आर्यन वर्मा,शिल्पी ‘शिल्पी रावत’,पूजा तिवारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।सभी ने नवमनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के विस्तार और समाजहित के कार्यों में सक्रिय योगदान देने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *