भारत रत्न भूत पूर्व प्रधान मंत्री आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि पर चौधरी शोएब

Spread the love

भारत रत्न भूत पूर्व प्रधान मंत्री आदरणीय चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि पर चौधरी शोएब की टीम ने किया 39 यूनिट रक्तदान, मानवता सेवा की पेश की मिसाल

बसी किरतपुर, बिजनौर। भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 39वीं पुण्यतिथि पर मदनी पब्लिक इंटर कॉलेज, बसी किरतपुर में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में मानवता सेवा की अनूठी मिसाल देखने को मिली। युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय मंत्री एवं युवा इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शोएब के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम ने राष्ट्रीय लोकदल के पट्टे पहनकर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में कुल 39 यूनिट रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चौधरी शोएब द्वारा फीता काटकर किया गया। फीता काटते ही पूरे कार्यक्रम में उत्साह और समाज सेवा का जज्बा देखने को मिला। रक्तदान शिविर का आयोजन चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि को समर्पित करते हुए किया गया, जहां युवाओं ने समाज सेवा और इंसानियत का संदेश दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं, किसानों, समाजसेवियों और क्षेत्रीय लोगों की मौजूदगी रही। रक्तदान करने पहुंचे युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने एक स्वर में कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौधरी शोएब ने कहा कि चौधरी चरण सिंह जी सिर्फ एक नेता नहीं बल्कि किसानों, गरीबों, मजदूरों और मजलूमों की आवाज़ थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन सर्व समाज के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर लगाकर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने का प्रयास करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि आज समाज को केवल भाषणों की नहीं बल्कि सेवा और इंसानियत की जरूरत है। “आपका दिया हुआ रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है, किसी परिवार की उम्मीद बन सकता है। यही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।”

रक्तदान शिविर के दौरान राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पट्टे पहनकर एकजुटता का परिचय दिया और चौधरी चरण सिंह के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम में युवाओं का जोश और समाज सेवा का जज्बा देखने लायक रहा।

कार्यक्रम के अंत में चौधरी शोएब ने सभी रक्तदाताओं, डॉक्टरों, सहयोगियों और अपनी पूरी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी समाजहित के ऐसे कार्य लगातार जारी रहेंगे.
रक्तदान करने वालों के शामिल रहे चौधरी शोएब क्षेत्रीय मंत्री युवा राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष युवा इंडियन बैकवर्ड कांफ्रेंस उत्तर प्रदेश,वसीम राजा प्रधान पति मुस्सेपुर,आसिफ सिद्दीकी,मो फहीम, मो कामिल,शादाब सलमानी,विकास कुमार,सलमान खान,आदिल खान,अजीम खान,शराफत अली,महबूब अली,संदीप चौधरी,आदित्य चौधरी,दीपक कुमार, लगभग 39 रक्तदान करने वाले शामिल रहे।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *