प्रयागराज का हंटर: मानिकपुर थानाध्यक्ष पर जांच के आदेश, पीड़ित

Spread the love

ADG प्रयागराज का हंटर: मानिकपुर थानाध्यक्ष पर जांच के आदेश, पीड़ित ने लगाए अवैध हिरासत और वसूली के गंभीर आरोप

मानिकपुर/प्रतापगढ़। मानिकपुर थाने से बड़ी खबर सामने आई है। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन ने मानिकपुर थाना अध्यक्ष के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। पीड़ित ने प्रयागराज पहुंचकर ADG के सामने आपबीती बताई।

पीड़ित का आरोप:👉
रंजीत कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी इटोरा बुजुर्ग, थाना ऊंचाहार, रायबरेली ने बताया कि उसका ननिहाल दुलुवामई में है। उसके मामा लल्लन प्रसाद पुत्र स्व. राज बहादुर को दिनांक 22 मई 2026 को शाम 5:00 बजे मानिकपुर थाना पुलिस ने थाने में बंद कर दिया था।

घटना का क्रम:👉

  1. सास-बहू को भी बैठाया: लल्लन की पत्नी ऊंचाहार में थी। जानकारी होने पर वह अपने भांजे रंजीत के साथ मानिकपुर थाने पहुंची। उसके पहले सास फूला देवी पत्नी स्व. राज बहादुर दर्जी भी थाने पहुंच गईं। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने सास-बहू दोनों को थाने में बैठा लिया। रात 12:00 बजे दोनों को छोड़ा गया।
  2. भांजे को भी पकड़ा👉: रंजीत का आरोप है कि वह थाने से 60 मीटर दूर बैठा था, फिर भी पुलिस ने उसे शाम 6:00 बजे पकड़कर अंदर बंद कर दिया। वह पूरी तरह निर्दोष था।
  3. 5000 की अवैध वसूली👉: 23 मई 2026 को सुबह चालान से पहले थाने के सिपाही ने रंजीत से 5000 रुपये आर.एस. पैट्रोलियम पर ऑनलाइन पेमेंट कराया। सिपाही ने कहा “साहब को देना है”। धमकाकर पेमेंट कराया और बोला “साहब को बोलकर तुम्हें छुड़ा दे रहा हूं”।

मोबाइल जमा कराया, पेमेंट के लिए दिया:👉
रंजीत ने बताया कि 22 मई से 23 मई शाम 4:30 बजे तक उसका मोबाइल फोन थाने में जमा था। जब पेमेंट करना हुआ तो सिपाही ने फोन लाकर दिया, पेमेंट कराया और फिर वापस जमा कर लिया। पीड़ित ने मांग की है कि थाने में जब से वह बैठा है, तब से उसका मोबाइल और थाने का CCTV फुटेज निकलवाया जाए, “दूध का दूध हो जाएगा”।

फूला देवी के परिवार पर कार्रवाई का आरोप:👉
पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि फूला देवी के बच्चों के खिलाफ तीन बार एकतरफा धारा 151 की कार्रवाई की गई और दो बार गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया, जबकि वे निर्दोष हैं।

ADG का एक्शन👉:
मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज ने मानिकपुर थाना प्रभारी के खिलाफ तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।

👉”थाने में दिनदहाड़े वसूली, निर्दोष को बंद कर 5000 का ऑनलाइन पेमेंट – ADG ने दिए जांच के आदेश”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *