भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष कमल नयन मिश्रा द्वारा आयोजित विशाल

Spread the love

भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष कमल नयन मिश्रा द्वारा आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न । ।

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के चतुर्थ मंगलमय मंगलवार के पावन अवसर पर इंडियन बैंक के निकट, रजनी खंड, शारदा नगर, आशियाना, लखनऊ में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के तत्वावधान में भव्य विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन बड़े श्रद्धा, उत्साह एवं भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष कमल नयन मिश्रा द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं, पत्रकारों, अधिवक्ताओं, आरटीआई कार्यकर्ताओं, समाजसेवियों एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया। पूरे आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण एवं “जय श्री राम” तथा “बजरंगबली की जय” के उद्घोष गूंजते रहे।

इस अवसर पर सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह जी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। आयोजक कमल नयन मिश्रा द्वारा विधायक राजेश्वर सिंह जी को भगवान का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक जी ने इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता, सेवा एवं धार्मिक भावना को मजबूत करते हैं।

इसी क्रम में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह का भी सम्मान किया गया। उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर एवं बजरंगबली का चित्र भेंट कर सम्मानित करते हुए आयोजकों ने उनके सामाजिक, पत्रकारिता एवं मानवाधिकार क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में उनकी गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

भंडारे में भारतीय पत्रकार एवं मानवाधिकार परिषद के विभिन्न पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी उपस्थित रहे, जिनमें एल.एम. यादव (प्रभारी उत्तर प्रदेश), एम.एल. त्रिपाठी (विशेष कार्याधिकारी, उ०प्र०), दया शंकर शास्त्री (वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रवक्ता, उ०प्र०), सुरेन्द्र कुमार प्रजापति (लखनऊ मंडल अध्यक्ष), राहुल सैनी (संयुक्त सचिव, उ०प्र०), हरप्रीत सिंह (जिला उपाध्यक्ष) राज सिंह सक्रिय सदस्य,सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजसेवी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान आयोजक कमल नयन मिश्रा एवं माननीय विधायक राजेश्वर सिंह जी द्वारा परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र एवं रामनामी पटका पहनाकर सम्मानित भी किया गया। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम देर शाम तक श्रद्धा एवं सेवा भाव के साथ चलता रहा तथा हजारों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
“नासे रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *