लखनऊ। सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में एक बार फिर लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शहर का गौरव बढ़ाया है। राजधानी के विभिन्न विद्यालयों के साथ-साथ आशियाना स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और परिवार का नाम रोशन किया है।
विद्यालय की ओर से जारी परिणामों में कई छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन सफलता हासिल की। इनमें सबसे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में श्रियांशी कुशवाहा ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मेधा शर्मा ने 95.4 प्रतिशत, अंकुर रावत ने 93.6 प्रतिशत और वैभव पटेल ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा खुशी सिंह ने 90.6 प्रतिशत, खुशी राय ने 88.8 प्रतिशत, अमृत यादव ने 87.8 प्रतिशत, गौरांश गुप्ता ने 87.2 प्रतिशत, मोहम्मद हमजा ने 86.6 प्रतिशत, अनुश्री वर्मा ने 86.0 प्रतिशत, ओमकार नाथ पांडेय ने 85.8 प्रतिशत तथा अंकिता कुशवाहा ने 85.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य Divya Pandey ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आशियाना क्षेत्र सहित लखनऊ के कई विद्यालयों में हमारे छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत कर नई ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सेंट्रल पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन लखनऊ का बढ़ाया मान।
