जबरन समायोजन के खिलाफ शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन

Spread the love

बाराबंकी। समायोजन-3 के अंतर्गत कनिष्ठ शिक्षकों के समायोजन के निर्णय के विरोध में शिक्षकों ने सोमवार को जिलाधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया। बड़ी संख्या में एकत्रित शिक्षकों ने कहा कि प्रस्तावित समायोजन से कनिष्ठ शिक्षकों के अधिकार एवं सेवा हित प्रभावित होंगे क्योंकि हर बार कनिष्ठ शिक्षकों का ही समायोजन विभाग द्वारा किया जा रहा है।
शिक्षकों ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि समायोजन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जाए तथा कनिष्ठ शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखते हुए निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए वरिष्ठ शिक्षकों के समायोजन का विकल्प सुझाया। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि रिट याचिका संख्या WRIT-A-5232/2024 में 6 नवंबर 2024 तथा रिट याचिका संख्या SS/25238/2018 में 11 दिसंबर 2018 को पारित आदेशों के अनुसार कनिष्ठ अध्यापकों का समायोजन न किए जाने के संबंध में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि शासनादेश संख्या 2251/68-5-2026 दिनांक 4 मई 2026 के तहत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक और अध्यापिकाओं के समायोजन के निर्देश जारी किए गए हैं। ऐसे में मांग की गई है कि समायोजन की पूरी प्रक्रिया न्यायालय के आदेशों के अनुरूप पूरी कराई जाए और कनिष्ठ अध्यापकों को इस प्रक्रिया से अलग रखा जाए।
इस अवसर पर रोहित सिंह, अभिषेक सिंह, अंकुर सिंह,अमृता सिंह चौहान , कनीज फातिमा सिद्दीकी, विभा सिंह, दिव्या रानी, शैलेन्द्र कुमार यादव, अनुज कुमार,कृष्ण प्रताप सिंह, लिली श्रीवास्तव, निर्मला, निधि प्रकाश सक्सेना समेत लगभग 150- 200 की संख्या में अध्यापक उपस्थित रहे। सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई एवं दिया। जिस पर डीएम सर द्वारा तदर्थ समिति के सामने हम सभी की बात रखने का भी आश्वासन दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *