महाविद्यालय में मिशन शक्ति चरण 5 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

Spread the love


रिपोर्ट मनोज सैनी।
बांगरमऊ, उन्नाव।
इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति चरण 5 के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ सविता राजन ने महिला हेल्पलाइन नंबरों की आवश्यकता को बताते हुए कहा वर्तमान समय में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हम जागरुक कर लेते हैं। किंतु लड़कों को जागरूक नहीं कर पाते हैं। इसलिए लड़कों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि जब आपके साथ कोई छेड़छाड़, शोषण, ब्लैकमेलिंग जैसी स्थिति आती है तो आप निम्न नंबरों पर कॉल कर सकती हैं। परिचय गोपनीय रखा जाएगा। मुख्य वक्ता राजकीय महाविद्यालय लतीफ नगर सरोजिनी नगर लखनऊ की अर्थशास्त्र विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सविता ने 1090, 1091, 181, तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर के बारे में विषय में विस्तार से बताया। शी बाक्स एक नया पोर्टल है। जिस पर कोई भी महिला शिकायत कर सकती है। इस अवसर पर डॉक्टर दिग्विजय नरायन, डॉक्टर सविता राजन, डॉ रविराज वर्मा, डॉक्टर किरन, डॉक्टर, डॉक्टर धर्मेन्द्र द्विवेदी, डॉक्टर सुनीता निरंकारी, डॉक्टर अभिषेक कुमार, डॉक्टर ब्रज किशोर गुप्ता, कर्मचारी , विनोद चन्द्र मौर्या, बलराम, कन्हैया लाल, बसंत लाल, जितेन्द्र, देशराज, शिवम, अनेक छात्र- छात्राये उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *