मेला देखने गए युवकों की बाइक चोरी—

Spread the love

बांगरमऊ, उन्नाव।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दूबरिपुरवा में मेला देखने गए तीन युवकों की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सिंघूपुर बेरियागाड़ा के मजरा जमादार पुरवा निवासी बृजेश पाल पुत्र सोबरन, सौरभ पुत्र मूलचंद तथा रुबियान पुत्र सुलेमान बीते शुक्रवार को पड़ोसी गांव दूबरिपुरवा में मेला देखने गए थे। तीनों ने अपनी-अपनी मोटरसाइकिलें मेला परिसर के बाहर खड़ी कर दीं और अंदर घूमने चले गए। कुछ समय बाद जब वे वापस लौटे तो उनकी बाइक मौके से गायब थीं।पीड़ितों का आरोप है कि दूबरिपुरवा निवासी सुमित व अनुराग पुत्रगण राम सिंह, संतोष पुत्र रामदयाल तथा होरीलाल पुत्र महा सिंह ने उनकी मोटरसाइकिलें उठा लीं और अपने घर के बाहर खड़ी कर ली हैं। पीड़ितों ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *