बांगरमऊ, उन्नाव।
ब्रम्हाकुमारीज माउंट आबू से आई एचडी एलसीडी टीवी वैन ने आज शनिवार को अभियान के अंतिम दिवस क्षेत्र के करीब एक दर्जन शिक्षण संस्थानों और गावों में मद्यपान एवं धूम्रपान आदि दुर्गुणों के विरुद्ध अभियान चलाया। अभियान से प्रेरित होकर दर्जनों लोगों ने नशा का दुर्गुण छोड़ने का संकल्प लिया।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार एचडी एलसीडी टीवी वैन के जरिए आज बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय जगत नगर सहित मदार नगर, खैरुद्दीन पुर, फरीदपुर कट्टर व उमरिया भगवंत पुर आदि गांवों में नशा मुक्त जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान बीके सरला बहन और बीके पंकज जी ने लोगों से राजयोग द्वारा शराब और बीड़ी- सिगरेट आदि का त्याग कर बच्चों का समुचित पालन-पोषण करने और उन्हें शिक्षित और संस्कारित करने की अपील की। उन्होंने बताया कि आज से ही सतर्क हो जाएं, क्योंकि भविष्य में यही दुर्गुण बच्चों में भी आ सकते हैं। ऐसी विषम परिस्थिति में हमारा देश भारत कमजोर होगा। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों और ग्रामीणों से नजदीकी ब्रम्हाकुमारी केंद्र पहुंचकर राजयोग का ज्ञान प्राप्त करने पर जोर दिया। उन्होंने जानकारी दी कि ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा विश्व के करीब डेढ़ सैकड़ा देशों में तथा भारत के सभी नगरों और महानगरों में राजयोग केंद्र संचालित हैं। इन सभी केंद्रों पर निःशुल्क योग का प्रशिक्षण दिया जाता है। अभियान के दौरान बीके महेश फौजी और गोपी रस्तोगी ने लोगों को राजयोग से संबंधित साहित्य भी वितरित किया।
एचडी एलसीडी टीवी वैन के जरिए नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया—
