शांति नगर स्थित केशव नगर, केशव कुंज कल्याण समिति द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया

Spread the love

सरोजिनीनगर, लखनऊ। शांति नगर स्थित केशव नगर, केशव कुंज कल्याण समिति द्वारा महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर रुद्राभिषेक एवं भव्य भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के संस्थापक एवं अध्यक्ष संजय सिँह यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया, जिससे पूरे आयोजन को धार्मिक गरिमा प्राप्त हुई। रुद्राभिषेक के दौरान “ॐ नमः शिवाय” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।
समिति के अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने अपने संबोधन में पर्वों के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए आपसी भाईचारे, सहयोग और सेवा भावना को मजबूत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में उपाध्यक्ष नीतू सिंह, कामिनी सिंह, मनीष तिवारी, हिमांशु शुक्ला, महामंत्री अरविंद पाल, कोषाध्यक्ष अंकित प्रजापति, सचिव राम सिंह तथा संरक्षक गोविंद मणि तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों की सक्रिय भूमिका रही। विधिक सलाहकार एडवोकेट लक्ष्मी नारायण मिश्रा और एडवोकेट अक्षय तिवारी समेत अनेक गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।
क्षेत्रवासियों ने समिति द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक एकता को सुदृढ़ करने वाला सराहनीय प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *