बिजनौर सांसद चंदन चौहान के प्रयास से चांदपुर बासटा मार्ग पर काम शुरू, क्षेत्रवासियों में दौड़ी खुशी की लहर

Spread the love

बिजनौर किरतपुर। चॉदपुर बासटा मार्ग अब अपनी बदहाली पर आंसू नहीं बहायेगा क्योंकि बिजनौर सांसद चन्दन चौहान ने इस मार्ग को बनवाने के लिए शासन द्वारा स्वीकृति पूर्व में ही लेली थी जिससे की अब चॉदपुर बासटा मार्ग पर काम शुरू हो गया है।
इस खबर से क्षेत्र वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है उन्होंने बिजनौर लोकसभा से सांसद चन्दन चौहान का आभार व्यक्त किया है।

बताते चले की यह मार्ग कई वर्षों से बदहाली के आंसू बहा था परंतु जब से चन्दन चौहान को बिजनौर लोकसभा की जनता ने उन्हें लोकसभा का सदस्य निर्वाचित करके भेजा है तब से ही चन्दन चौहान की महत्वपूर्ण मांग चांदपुर बासटा मार्ग को स्वीकृत कराना उनके चुनावी एजेन्डे में शामिल था। सांसद चन्दन चौहान ने चांदपुर बासटा मार्ग का काम शुरू होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने इस मार्ग की स्वीकृति के लिए तथा जल्द ही इस मार्ग पर काम लगवाने को लेकर मुझसे वादा किया था। जो की अब पूरा हो गया है। शीघ्र ही अच्छी गुणवत्ता की सड़क बन कर तैयार हो जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि इस मार्ग को बनवाने के लिए सांसद बनने के बाद दर्जनों बार सीएम योगी ओदित्यनाथ से लखनऊ मे मुलाकात कर चुके हैं ।
क्षेत्रवासियों का कहना हे की बिजनौर सांसद चन्दन चौहान की मेहनत रंग लाई और क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिली। साँसद चन्दन चौहान की इस उपलब्धि के लिए बिजनौर क्षेत्र के लोग कंठ मुक्त से प्रशंशा कर रहे हैं एवं उन्हें फोन काल कर धन्यवाद मुबारकबाद दे रहे हे। उनका कहना है कि साँसद चन्दन चौहान की करनी व कथनी में कोई अन्तर नहीं है वे साफ सुथरी छवि के नेता है। उनके प्रयास से बिजनौर संसदीय क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

इस के अलावा रालोद के युवा क्षेत्रीय मन्त्री चौधरी शोएब ने भी चांदपुर बास्टा मार्ग पर काम लगने के मौके पर सांसद चन्दन चौहान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो वादे चुनाव में किये गये थे। व धीरे धीरे सब पूरे हो रहे हैं सांसद चन्दन चौहान एक ऐसे नेता है जो हमेशा जनता के बीच रह कर जमीनी स्तर पर काम करते हैं वह अपने वादे से कभी भी पीछे नहीं हटते हे वह हमारे जिले के लिए मील के पत्थर साबित हुए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *