बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहलदेव

Spread the love

बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहलदेव पासी जयंती समारोह
दिनांक 23 जनवरी 2026 को मानव जागृति विकास समिति के तत्वावधान में 11 वीं शताब्दी के महान सनातनी राष्ट्र रक्षक महाराजा सुहलदेव पासी जी की जयंती समारोह आयोजन जनपद न्यायालय इलाहाबाद के पास स्थित विकास भवन के सामने युवा क्रांति लॉयर्स एसोसिएशन के चैम्बर मे बडे़ हर्षोंउल्लास के साथ मनाया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकेआरपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट सुनील राजपासी जी रहे| उन्होंने अपने सम्बोधन में 9 वीं शताब्दी के महान नायक महाराजा सुहलदेव पासी जी के जीवन गाथा को विस्तार से बताया कि 10 जून सन् 1034 को बहराइच के आक्रमण में काबुल के बादशाह के पुत्र सैय्यद सालार मसुद गाजी के डेढ़ लाख सैनिकों को पराजित कर सैय्यद सालार मसुद गाजी को मार गिराया था, इन्होंने देश की रक्षा की थी हमें इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक सत्यवीर उर्फ मुन्ना पासी जी ने किया| संचालन संस्था के संस्थापक व संयोजक एडवोकेट प्रमोद कुमार भारतीया ने कुशलता पूर्वक करते हुए बताया कि संस्था विगत 20 वर्षों से महाराजा सुहलदेव पासी जी की जयंती समारोह प्रत्येक वर्ष बसंत पंचमी के दिन मनाती चली आ रही है तथा इस ऐतिहासिक परम्परा को सदैव इसी तरह से मनाते हुए लोगों में महान पुरूषों के प्रति आदर और सम्मान स्थापित करते चले आ रहे है तथा अंत में सहसंयोजक युवा एडवोकेट प्रांजल सरोज व एडवोकेट विमल शिव श्रीवास्तव ने आये हुए लोगों का आभार प्रकट किया|
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के मंत्री एडवोकेट वरूण कुमार सिंह, प्रकाश द्विवेदी, रत्नेश यादव ट्विंकल,जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र उर्फ जीतू यादव, बहुजन आवाम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव जिलाजीत पासी,जिला अधिवक्ता संघ इलाहाबाद के वरिष्ठ कार्यकारिणी एडवोकेट मुमताज आलम, एडवोकेट शरद कुमार गुप्ता एडवोकेट सुधीर तिवारी, एडवो. माधुरी पासी, एडवोकेट भारत पासी,एडवोकेट राकेश जयसवाल, एडवो.अशीष पाल, बुलबुल पासी, एडवो. मनोज गौतम, एडवो. मनोज श्रीवास्तव,एडवो. रंजन चौरसिया,समाजसेवी नरेंद्र उर्फ बब्बलू पासी, ई. महेश शर्मा, एडवो. सौरभ यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें.. 💐✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *