श्रवण तिवारी
जनपद बाराबंकी अंतर्गत असंदरा थाना क्षेत्र स्थित गांव के दर्जन भर दबंगो ने युवक पर उस वक्त जानलेवा हमला कर दिया जब युवक को जानकारी मिली कि उसकी ज़मीन पर लगे पेड़ से स्थानीय युवको द्वारा जबरदस्ती बिना उसकी जानकारी के उसे काटने का प्रयास किया जा रहा इसकी जानकारी मिलते ही जब युवक मौके पर पहुंचा और इसका विरोध किया तब दबंगो ने उन्हें अपशब्द कहे और संगठित होकर लगभग दर्जन भर दबंगो ने उन पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया आस पास के लोगों ने बीच बचाव कर दबंगों के चंगुल से युवक को बचाया इस बीच दबंग मौके से भाग निकले
जानकारी के मुताबिक कुलदीप मिश्रा पुत्र श्रीकांत मिश्रा निवासी दलसिंहपुर मजरे टांडा के निवासी हैँ इनके मुताबिक 20 जनवरी की सुबह लगभग 9 बजे इनको जानकारी मिली कि कुछ स्थानीय युवकों द्वारा उनकी ज़मीन पर लगे चिलवल के पेड़ से लकड़ी काटी जा रही है। जिसकी सूचना मिलते ही कुलदीप मौके पर पहुँचे और लकड़ी काटने का विरोध किया तभी मौके पर गांव के रहने वाले आजम, इसरार अली, मोहम्मद आमीन, उमर,शबीना बानो, मोबिन अली सहित इकठ्ठा दर्जन भर लोगों और उनके परिजनों द्वारा उन पर लाठी डंडो और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिसकी चीख पुकार सुन कर गांव के रहने वाले अंशुमान मिश्रा और रामदिवस मौके पर पहुंचे। और मुझे बचाने का प्रयास किया। जिस पर दबंगो द्वारा उनसे भी मारपीट की गई।
वहीँ गांव वालों को इकठ्ठा देख दबंग मौके से फरार हो गए। घायल कुलदीप को स्थानीय नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ उनका प्राथमिकी उपचार हो सका।
वहीँ पुलिस को सूचना मिलते ही असंद्रा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर विधिक कारवाही करते हुए विभिन्न धाराओं मे मुकद्दमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया। और बाकी हमलावरों की तालाश की जा रही है।
